
x
Karnal करनाल। हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बुधवार को करनाल पहुंचे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जापान में घूम रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों की चिंता नहीं है। प्रदेश में किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री जापान घूमने गए हैं। वहां केवल केंद्र सरकार के मंत्रियों को खुश करने में लगे हैं। उनको न प्रदेश की कानून व्यवस्था की परवाह है और न ही जनता की।
उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश से किसान परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए अभी तक सरकार ने कुछ नहीं किया है। सरकार मंडी में पड़े अनाजों को जल्द से जल्द खरीदे, जिससे किसानों की उपज खराब न हो। किसान पूरी मेहनत कर फसल को उगाता है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले पर दुष्यंत चौटाला ने कहा, "वे बहुत ही काबिल अधिकारी थे। उनकी पत्नी कई विभागों में डायरेक्टर भी रहीं। इस तरह की घटना होना बहुत ही निंदनीय है। क्या कारण रहे हैं यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा।"
दुष्यंत चौटाला ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं चंडीगढ़ पुलिस इसमें कुछ ना कुछ उचित कार्रवाई करेगी, जिससे आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां रोजाना हत्या और रंगदारी के मामले बढ़ रहे हैं। आज कोई ऐसा वर्ग बचा नहीं है जिसे प्रदेश में कानून की व्यवस्था पर विश्वास हो। इसके बाद भी मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों को सुरक्षा देना सरकार और पुलिस का कर्तव्य है। सरकार अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर पा रही है।
Tagsदुष्यंत चौटालाहरियाणाकिसान समस्याएंबेमौसम बारिशनायब सिंह सैनीकानून व्यवस्थाहत्यारंगदारीएडीजीपी वाई पूरन कुमारआत्महत्याकरनालप्रदेश सरकारमीडिया बयानकिसान उपजसुरक्षापुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





