हरियाणा

हरियाणा में 5 दिनों की बारिश से टेंशन में किसान, 8 लाख एकड़ खेतों में भरा बारिश का पानी

Suhani Malik
26 Sep 2022 7:08 AM GMT
हरियाणा में 5 दिनों की बारिश से टेंशन में किसान, 8 लाख एकड़ खेतों में भरा  बारिश का पानी
x

हरियाणा: हरियाणा में लगातार हो रही बारिश से किसानो की मुश्किल बढ़ गयी हैं। प्राथमिक रिपोर्ट में राज्य के 8 लाख एकड़ खेतों में बारिश का पानी भर गया है। पानी को निकालने में 7 दिन का समय लगेगा। हालांकि हरियाणा सरकार ने सभी जिलों के डीसी को खेतों से पानी निकालने के लिए हिदायत दी है। साथ ही आज से फसलों को हुए नुकसान के लिए स्पेशल गिरदावरी शुरू करने के निर्देश सरकार की ओर से जारी कर दिए गए हैं।

अकेले सीएम सिटी करनाल में 90 हजार एकड़ धान के खेतों बारिश का पानी भरा हुआ है। वहीं कैथल में 4000 एकड़ धान की फसल प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के प्राथमिक आंकड़ों में सामने आया है कि सूबे में लगभग 8 लाख एकड़ धान के खेतों में बारिश का पानी भर गया है। किसान फसल को बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हालांकि सरकार की ओर से भी खेतों में भरे पानी को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।हरियाणा के किसानों ने बताया कि मुख्य रूप से कम अवधि की पूसा-1509 और PR-126 जैसी किस्मों को नुकसान पहुंचा है। नमी की मात्रा अधिक होने से भविष्य में बाजार में कीमतों में गिरावट आ सकती है। जो लोग अपनी फसल काट कर अनाज मंडियों में पहुंच चुके हैं, वे आढ़तियों की जारी हड़ताल के कारण अपनी उपज नहीं बेंच पा रहे हैं।बारिश के बाद चली हवा से धान और बाजरे की फसल खेतों में बिछ गई है। खेतों में पानी भरे होने से फसल के दाने अंकुरित होने लगे हैं। मजबूरी में ऐसी फसलों को किसान फेंकने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि CM मनोहर लाल को बारिश से फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए।

Next Story