हरियाणा

Faridabad: टेलीग्राम स्कैम में युवक से 2.10 लाख की ठगी, साइबर सेल जांच में जुटी

Admindelhi1
12 Jun 2025 3:41 PM IST
Faridabad: टेलीग्राम स्कैम में युवक से 2.10 लाख की ठगी, साइबर सेल जांच में जुटी
x

फरीदाबाद: टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 2.10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पहले व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब के बहाने संपर्क किया। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी के रहने वाले दीपांशु गुप्ता ने दी है। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर इन्हें मैसेज आया। जिसमें आरोपी ने पार्ट टाइम जॉब कर 2 हजार से 5 हजार रुपये प्रतिदिन कमाने का आॅफर दिया। बाद में टेलीग्राम पर जोड़कर एक अन्य युवती से बात की। उसने प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा दिया। शुरू में कम रुपये निवेश कराए गए, लेकिन बाद में निवेश की रकम बढ़ाते रहे। आरोप है कि ग्रुप में चार अन्य लोग जुड़े हुए थे। शिकायतकर्ता ने अपने पिता के खाते से भी रुपये ट्रांसफर किए लेकिन रिफंड के दौरान बहाने से और रुपये मांगने लगे। इस तरह शिकायतकर्ता से कुल 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।

Next Story