हरियाणा

Faridabad: प्रेमिका के घरवालों की पिटाई से युवक ने की खुदकुशी

Admindelhi1
20 May 2025 8:30 AM IST
Faridabad: प्रेमिका के घरवालों की पिटाई से युवक ने की खुदकुशी
x
"दो दिन पहले गौतम को निकिता के घर से पीटकर भगाया गया था"

फरीदाबाद: ओयो होटल में शनिवार को कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटके मिले युवक गौतम ने प्रेम-प्रसंग में धोखा मिलने पर अपनी जान दी थी। गौतम के पिता ने उसकी प्रेमिका निकिता व उसके परिवार वालों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दो दिन पहले गौतम को निकिता के घर से पीटकर भगाया गया था। साथ ही उसके चाचा व अन्य लोग मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में गौतम के पिता गुलशन भाटिया ने बताया कि बीते 8 साल से बेटे गौतम का निकिता नामक युवती से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक साथ घूमते थे और शादी करने को भी राजी थे। दोनों के घर पर इस बारे में पता था। आरोप है कि युवती भी इनके घर पर कई बार आ चुकी है। लेकिन दो दिन पहले गौतम ने शादी को लेकर बात की तो निकिता के परिवार ने उसे पीटकर भगा दिया। जिसके बाद से गौतम शुक्रवार रात से परेशान था। उसने बाहर शराब पी और घर के नीचे बैठ गया। बिजली गुल होने के चलते परिवार ने सोचा कि वो ऐसे ही बैठा है। लेकिन कुछ देर बाद वो चला गया।

आरोप है कि गौतम ने शुक्रवार को ही घर पर बताया था कि निकिता के तीन चाचा उसे डराते और मारने की धमकी देते थे। निकिता से शादी करने को लेकर वो ऐसा कर रहे थे। इसी से गौतम परेशान था। आरोप है कि निकिता के साथ प्रेम-प्रसंग के बारे में उसके माता-पिता व बड़ी बहन को भी पता था। आरोप है कि सब पता होते हुए भी उन्होंने डराया-धमकाया और आत्महत्या के लिए मजबूर किया। मामले में अब एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

Next Story