हरियाणा

Faridabad: यमुना जलस्तर में उछाल, फरीदाबाद में खतरे की घंटी

Admindelhi1
29 Aug 2025 4:43 PM IST
Faridabad: यमुना जलस्तर में उछाल, फरीदाबाद में खतरे की घंटी
x
"फरीदाबाद में सतर्कता"

फरीदाबाद: हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते फरीदाबाद मे यमुना के जलस्तर में करीब 10 हजार क्युसेक पानी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यमुना में अभी 50 हजार के करीब क्युसेक पानी बह रहा है। हांलाकि पानी के बढऩे से आबादी वाले क्षेत्र को किसी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है। सिंचाई विभाग से मिले आंकड़ो को अनुसार, यमुना में पानी का जलस्तर बढ़ा है। पहले यमुना में करीब 40 हजार क्युसेक तक पानी बह रहा था। लेकिन पिछले दिनों से हुइ लगातार बारिश के चलते ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद अब यमुना में पानी स्तर 50 हजार के करीब पहुंच गया है। करीब 10 हजार क्यूसेक पानी की बढोतरी हुई है। गांव मोहना क्षेत्र में यमुना में नदी के तलहटी में लगाई गई धान की फसल में पानी चला गया है। लेकन आबादी वाले क्षेत्रों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नही है।

सिंचाई विभाग के एसडीओ अरविन्द शर्मा ने बताया कि विभाग के कर्मचारी पानी पर नजर रखे हुए है। दिल्ली ओखला बैराज से जो पानी छोड़ा जा रहा है । उससे आबादी वाले क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नही है। उन्होंने कहा कि 1 लाख क्युसेक पानी छोड़े जाने तक पानी से कहीं पर किसी प्रकार की समस्या नही होगी। उन्होंने कहा कि यमुना की तलहटी में जिन्होंने खेती की हुई है उन किसानों की फसल में पानी गया है। क्योंकि वह बिल्कुल यमुना साथ है ऐसे में थोड़ा सा भी जलस्तर बढ़ने पर खेतों में पानी चला जाता है।

दिल्ली से निकलने के बाद फरीदाबाद में करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में यमुना नदी बहती है। यमुना नदी के साथ लगने वाले गांव में बसंतपुर, इस्माइलपुर, ददसिया, किड़ावली, दलेलपुर, लालपुर, भसकौला, महावतपुर, मौजाबाद, कांवरा कलां, चीरसी, कबूलपुर, मंझावली, घरोड़ा, घुड़ासन, चांदपुर, शाहजहांपुर, फज्जुपूर, अरुआ, साहुपूरा, मोठूका, छांयसा और मोहना शामिल हैं।

Next Story