हरियाणा

Faridabad: फर्जी CBI अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी, दो युवक गिरफ्तार

Admindelhi1
21 May 2025 5:16 PM IST
Faridabad: फर्जी CBI अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी, दो युवक गिरफ्तार
x
आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया

फरीदाबाद: साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर 22 लाख 42 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दो आरोपी सफवान खान (25) व साबिर (35) फिरोजपुर झिरका, नूंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी साबिर इस गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो सुपरविजन के साथ-साथ ठगी के रुपयों के लिए बैंक खाते भी मैनेज करता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-30 निवासी ने आरोप लगाया कि 3 अक्तूबर 2024 को उसके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई और सामने से न्यूड महिला कॉल पर आई।

जिसके बाद 5 अक्तूबर को फर्जी सीबीआई अधिकारी बन ठगों की कॉल आई कि जिस लड़की से उसकी बात व्हाट्सएप पर हुई थी, उसने आत्महत्या का प्रयास किया है और शिकायतकर्ता का नाम शिकायत में लिखा है।

जिस पर उससे 30 लाख रुपये मांग की गई। इज्जत की डर से ठगों के पास अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से व्यक्ति ने 22 लाख 42 हजार रुपये भेजे। जिसकी शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी साबिर से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story