हरियाणा

Faridabad: ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

Admindelhi1
18 Oct 2025 5:07 PM IST
Faridabad: ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
x

फरीदाबाद: ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाने का लालच दे ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस टीम ने खाताधारक सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-3, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले दिनों उसे इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन गेम का लिंक आया। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसके पास मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि दो हजार रुपए गेम में लगवाकर डेढ़ लाख रुपए जितवा देगा। फिर शिकायतकर्ता ने बताए गए तरीके से गेम खेला और ठग ने उसे बताया कि वह चार लाख 50 हजार रुपये जीत गया है। जब उसने पैसों के लिए कॉल किया तो ठग ने कहा कि पहले 99 हजार 920 रूपये भेजने होंगे।

लालच में आकर उसने ठग के द्वारा बताये गये खाते में पैसा भेज दिया परंतु उसे कोई पैसा नहीं दिया गया, पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मनराज मीणा (21) निवासी गांव चक विजयपुरा, दौसा व हेतराम मीणा (25) निवासी गांव शिवसिहँपुरा, दौसा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आय़ा कि हेतराम खाताधारक है, जिसके खाते में ठगी के 58 हजार 900 रू आये थे औऱ मनराज ने हेतराम का खाता लेकर आगे दिया था। आरोपी हेतराम बीए की पढ़ाई कर रहा है वहीं मनराज बीए, बीऐड पास तथा बेरोजगार है। आऱोपिताें को शनिवार अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story