हरियाणा

Faridabad: लापरवाही की हद, जीवित महिला को मृत बताकर भेजा गया मुर्दाघर

Admindelhi1
21 Jun 2025 4:41 PM IST
Faridabad: लापरवाही की हद, जीवित महिला को मृत बताकर भेजा गया मुर्दाघर
x

फरीदाबाद: बीके अस्पताल से लापरवाही के मामले सामने आना कोई नई बात नहीं है। शुक्रवार को अस्पताल में चिकित्सकों ने एक जिंदा महिला को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महिला को जीवित घोषित कर दिया और बिना पोस्टमार्टम किए वापस ईसीजी के लिए भेज दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोबारा जांच में महिला की मौत की पुष्टि हो गई।

जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ निवासी महेंद्री देवी काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके बाद उन्हें बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 40 से 42 साल थी। महेंद्री की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें बीके अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल पहुंचने पर महेंद्री देवी को आपातकालीन विभाग में लाया गया। अस्पताल में ईसीजी करने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया।

वहीं जब शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने महेंद्री देवी के शव की जांच की, तो वह हैरान रह गए। उनके मुताबिक महिला की सांसें चल रही थीं। ऐसे में उन्हें फिर से आपातकालीन विभाग में भेजा गया। जहां दोबारा ईसीजी की गई, लेकिन दोबारा जांच में महेंद्री देवी की मौत की पुष्टि हो गई।

महिला की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव ग्रह में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लेकिन, डॉक्टर को थोड़ा शक हुआ। जिसके आधार पर दोबारा ईसीजी कराई गई। जिसमें महिला मृत ही पाई गई। - डॉ. प्रशांत, आरएमओ, बीके अस्पताल

Next Story