हरियाणा
Faridabad: कांवड़ पर जाने से रोका तो किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
Admindelhi1
15 July 2025 12:38 PM IST

x
फरीदाबाद: एसजीएम नगर एरिया में रहने वाले 17 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि मां ने कांवड़ लेने जाने से मना किया तो गुस्से में किशोर ने ये कदम उठा लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है।
मृतक 17 साल का हितेश 10वीं कक्षा का छात्र था। परिवार बंधवाड़ी गांव से है और हितेश के अलावा उसका बड़ा भाई और माता-पिता घर में हैं। एसजीएम नगर एरिया के एफ ब्लॉक में इनकी दूसरी की डेयरी है। हितेश दोस्तों के साथ कांवड़ लेने जाना चाहता था लेकिन मां ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। इससे हितेश काफी परेशान हो गया और सोमवार को डेयरी में लगे पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। किशोर की मौत के चलते परिवार सदमे में है।
Tagsफरीदाबादकांवड़रोकाकिशोरफांसीजानकांवड़आत्महत्याFaridabadKanwarstoppedteenagerhanginglifesuicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





