हरियाणा

Faridabad: फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के छह मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Admindelhi1
27 Aug 2026 9:43 AM IST
Faridabad: फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के छह मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी
x
फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए, छह केस मिलने पर विभाग अलर्ट

फरीदाबाद: जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढऩे लगे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को स्वाइन फ्लू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। अब तक इस वर्ष स्वाइन फ्लू के छह मामले हो गए हैं। मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग अब संक्रमित मरीजों के परिवार की भी स्वास्थ्य जांच कराएंगे। विभाग ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही बुखार व खांसी के सभी मरीजों की गंभीरता से जांच करने को कहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की नहीं, इलाज पर ध्यान देने की जरूरत है।

उनका कहना है कि विभाग की टीमें पूरी तरह से अलर्ट है और स्वाइन फ्लू से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पर तुरंत एक्शन ले रही हैं, यही नहीं बल्कि निजी और सरकारी अस्पतालों में खांसी जुकाम व बुखार के मरीजों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Next Story