हरियाणा

Faridabad: पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में शामिल तीन ठगों को दबोचा

Admindelhi1
14 Jun 2025 1:01 PM IST
Faridabad: पुलिस ने टेलीग्राम टास्क फ्रॉड में शामिल तीन ठगों को दबोचा
x

फरीदाबाद; साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने टेलीग्राम पर टास्क को पूरा करने के नाम पर 8 लाख 95 हजार 118 रुपये की ठगी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभय कुमार पटेल निवासी प्रतापगढ़, राजू अली निवासी उत्तर प्रदेश और इरफान निवासी नोएडा के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीही फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 23 फरवरी 2024 को टेलीग्राम पर उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया, जहां पर वह घर बैठे दिन में 800 से 1000 रुपये तक कमा सकता है। जिस पर शिकायतकर्ता ने काम करना शुरू किया। इसके बाद ठगों ने उसका अकाउंट खुलवाया और 10 हजार रुपये डालकर काम शुरू करने को कहा। शिकायतकर्ता ने 10 हजार रुपये निवेश करके 17,920 रुपये निकाले।

फिर वह ठगों के विश्वास में आ गया और विभिन्न टास्क के माध्यम से ठगों ने शिकायतकर्ता से 8 लाख 95 हजार 118 रुपये ठग लिए। आरोपी अभय कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया तथा राजू अली व इरफान को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Next Story