Faridabad: ग्रीन बेल्ट परियोजना का शुभारंभ, 15 हजार पौधे लगाए जाएंगे

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर फरीदाबाद में शुक्रवार को केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने 15 हजार पौधे लगाने की मुहिम की शुरूआत पौधा लगाकर की। एचएसवीपी के सहयोग से ये पौधे बाइपास के आस-पास खाली पड़ी जमीन पर लगाएं जाएगे। इस मौके पर उनके साथ बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा शामिल रहे। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 59 में बाईपास के पास खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण कर अभियान की शुरूवात की।
मंत्री ने कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों ही वातावरण को स्वच्छ बनाने की पहल कर रहे है। सरकार का एक साल पूरा हो चुका है। सरकार का ये एक साल बेमिसाल रहा है। प्रदेश सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 59 में ग्रीन बेल्ट बनाई जाएगी, ताकि वातावरण को स्वच्छ रखा जा सके। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश और देश में विकास की तरफ ध्यान नही दिया गया। प्रदेश में आज किसानों को उनकी जमीन का उचित रेट मिल रहा है लेकिन कांग्रेस में किसानों की जमीनों को कौडिय़ों के भाव लूटा जाता था। आज बीपीएल परिवारों को बिना किसी भेद-भाव के राशन मिल रहा है, कांग्रेस के समय में राशन से भरे ट्रक गायब कर दिए जाते थे।
भाजपा सरकार में किसानों को सम्मान निधि मिल रही है, लेकिन कांग्रेस के राज मे किसानों के एक या दो रूपए के मुआवजे के चेक बना दिए जाते थे। गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में सरकार ने अपराध को काबू करने मे बेहतरीन काम किया है। सीएम नायब सैनी खुद इस पर नजर रखे हुए है।





