हरियाणा

Faridabad: कब्जे का विरोध करना पड़ा महंगा, पीड़ित के साथ मारपीट

Admindelhi1
18 May 2025 1:46 PM IST
Faridabad: कब्जे का विरोध करना पड़ा महंगा, पीड़ित के साथ मारपीट
x
अवैध कब्जे का विरोध करने पर मारपीट

फरीदाबाद: सारन थाना एरिया के नंगला एंक्लेव पार्ट दो स्थित भड़ाना चौक पर अतिक्रमण करने से रोकने पर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने ईंट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। गली में अवैध कब्जे का विरोध करने पर ये वारदात हुई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सारन थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को ये शिकायत भड़ाना चौक के पास परिवार के साथ रहने वाले मनोज आर्या ने दी है। इनका कहना है कि 15 फीट चौड़ी गली में पड़ोसी सुभाष ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे गली से निकलने का रास्ता कम हो गया है। आरोप है कि 11 मई की रात को मनोज अपनी कार से जा रहे थे। लेकिन अतिक्रमण के चलते उनकी कार गली से गुजर नहीं पा रही थी। उन्होंने पड़ोसी से अतिक्रमण का विरोध जताया तो सुभाष व अन्य लोगों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने मारपीट के दौरान उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जिससे सिर पर चोट लगी और खून बहने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब हालत बेहतर होने पर शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

Next Story