हरियाणा

Faridabad: 81 लाख की साइबर ठगी मामले में नई गिरफ्तारी

Admindelhi1
1 March 2026 9:19 PM IST
Faridabad: 81 लाख की साइबर ठगी मामले में नई गिरफ्तारी
x

फरीदाबाद: साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 81 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दाे अन्य आराेपिताें की गिरफ्तारी हाे चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। सेक्टर-7डी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि 14 से 18 अक्टूबर के बीच उसके पास कथित डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन, डीसीपी बैंगलोर एवं सीबीआई मुंबई के अधिकारी बनकर वीडियो व ऑडियो कॉल की गईं। आरोपिताें ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर भयभीत किया और बताया कि उसका नाम मनी लॉन्ड्रिंग व ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों में आया है तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित काे केस से नाम हटाने का झांसा देकर ठगों ने उससे विभिन्न बैंक खातों में कुल 81 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दाैरान पुलिस ने आरोपित रिंकू मीणा(27) निवासी राजस्थान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रिंकू मीणा ठगी के पैसों को यूएसयूटी में बदलकर आगे ठगों तक पहुंचाता था। आरोपित बी.ए पास है। इस गिरफ्तार से पहले दाे अन्य हेमराज(खाताधारक) व अजय(प्रोवाइडर) को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

Next Story