हरियाणा

Faridabad: धर्म परिवर्तन मामले में नेहा खान का रिमांड खत्म, जेल भेजी गई

Admindelhi1
15 July 2025 1:03 PM IST
Faridabad: धर्म परिवर्तन मामले में नेहा खान का रिमांड खत्म, जेल भेजी गई
x

फरीदाबाद: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने के मामले में मुख्य आरोपी आमिर हुसैन की बहन नेहा खान का रिमांड सोमवार को पूरा हो गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी युवती को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं आमिर हुसैन का रिमांड अभी चल रहा है और उससे पूछताछ कर पुलिस टीम मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नेहा को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है।

मुजेसर थाना में 8 जुलाई को मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। युवती ने पुलिस को बयान दिया कि साल 2023 में जब वो 16 साल की थी तो नेहा नामक दोस्त ने अपने भाई आमिर से मिलवाया। दोनों में दोस्ती हो गई और फिर आरोपी ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल कर बार-बार आरोपी बुलाने लगा। फिर आमिर, उसकी बहन, नेहा व परिवार के लोग उसे एक अन्य महिला शाबिया की मदद से दिल्ली में छांगुर बाबा के पास ले गए। वहां आरोपियों ने उसका धर्म परिवर्तन कराया।

बाद में युवती ने आमिर पर केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी के जेल जाने के बाद नेहा उसे फिर से ब्लैकमेल करने लगी और जबरन अपने साथ दिल्ली ले जाकर रखा। वहां उससे कुरान की आयतें याद करवाती और याद कर सुनाने पर ही खाना देती थी। बाद में नेहा के परिचित दिल्ली पुलिस के जवान नवाब खान ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। साथ ही युवती को जबरन स्पा सेंटर में भेजकर देह व्यापार भी कराया गया। इन रुपयों से आमिर हुसैन की जमानत का खर्च पूरा किया गया। बुर्का पहनने को युवती को मजबूर किया जाता था।

Next Story