हरियाणा
Faridabad: नगर निगम पाइप चोरी मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
Admindelhi1
10 July 2025 5:14 PM IST

x
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद से पाइप चोरी करने के आरोप में अपराध शाखा एनआईटी पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार काे बताया कि अज्ञात आरोपियों ने सैनिक कॉलोनी से नगर निगम फरीदाबाद के 583 पाइप चोरी कर लिए थे, जिस संबंध में थाना एस.जी.एम नगर में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए साकिर(32) निवासी गांव धौज फरीदाबाद व साहुन(35) निवासी जलालपुर पलवल को अंगपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया की दोनों आरोपी दोस्त हैं तथा 5/6 जुलाई को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सैनिक कालोनी से पाइप आईसर कैंटर में डालकर चुरा ले गए थे। इनसे वारदात में प्रयोग आईसर कैंटर व 44 पाईप बरामद किये गये हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
Tagsफरीदाबादनगर निगमपाइप चोरीमामलेखुलासादो गिरफ्तारFaridabadMunicipal Corporationpipe theftcasedisclosuretwo arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





