
x
Faridabad फरीदाबाद : फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशासन को परिसर में बम होने की सूचना मिली। यह धमकी फरीदाबाद डीसी के आधिकारिक मेल पर भेजी गई थी। धमकी भरा मेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया। कर्मचारियों को तुरंत ऑफिस से बाहर जाने को कहा गया और पूरे परिसर को सील कर दिया गया। काफी तलाशी के बाद पता चला कि धमकी महज एक अफवाह थी। डीसी विक्रम के मुताबिक,
मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उन्हें धमकी भरा मेल मिला, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्तों के दस्ते, क्राइम टीम, साइबर स्टाफ के साथ पुलिस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। डीसी विक्रम सिंह ने कहा, "ईमेल के जरिए मिली सूचना महज एक अफवाह साबित हुई। प्रशासन ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।"
Tagsफ़रीदाबादमिनी सचिवालयFaridabadMini Secretariatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





