हरियाणा

Faridabad: तेज बारिश का कहर, फरीदाबाद में मकान गिरा

Admindelhi1
16 Aug 2025 6:45 PM IST
Faridabad: तेज बारिश का कहर, फरीदाबाद में मकान गिरा
x

फरीदाबाद: पिछले तीन दिन से लगातार जोरदार वर्षा होने से अब मकान गिरने लगे हैं। बनियावाड़ा में चतुर्भुजी मंदिर के पीछे वाली गली में राहुल नामक व्यक्ति के मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति के मरने व चोट लगने की खबर नहीं है। गली में खड़ी कृष्ण वशिष्ठ की कार मलाबा के नीचे दबने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। यदि इस दौरान कोई व्यक्ति गली में होता तो वह हादसे का शिकार हो सकता था। थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह का कहना है कि कार मालिक ने शिकायत नहीं की है।

Next Story