हरियाणा

Faridabad: पिता ने अपने 4 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

Admindelhi1
11 Jun 2025 5:20 PM IST
Faridabad: पिता ने अपने 4 बच्चों के साथ  ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
x

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा हादसा हो गया। बल्लभगढ़ में एक व्यक्ति ने अपने 4 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी। मौके पर ही पांचों की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान बिहार के मनोज के रूप में हुई है। फिलहाल बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में पत्नि और बच्चों के साथ किराए पर रह रहा था। जीआरपी पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मनोज महतो मंगलवार को अपने बच्चों को पार्क घुमाने के बहाने लाया था। दोपहर करीब 2 बजे रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे अचानक बच्चो को लेकर कूद गया। फिलहाल ये नहीं पता चल सका कि सुसाइड किन कारणों से किया गया।

रोती पत्नी ने कहा- पार्क के बहाने ले गया था पति: जीआरपी पुलिस ने बताया कि मृतक के जेब से कुछ कागज मिले हैं जिसमें एक फोन नंबर पर कॉल किया तो उसकी पत्नी प्रिया ने उठाया। पुलिस ने महिला को घटना की जानकारी दी। रोती बिलखती मौके पर पहुंची पत्नी ने कहा कि पता नहीं किन कारणों से ऐसा किया वो तो बच्चों को पार्क घुमाने के लिए गया था। पुलिस ने शवों को कब्जों में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story