हरियाणा

Faridabad: लापरवाही पर फरीदाबाद नगर निगम के इंजीनियर पर गिरी गाज

Admindelhi1
27 Jun 2026 12:19 PM IST
Faridabad: लापरवाही पर फरीदाबाद नगर निगम के इंजीनियर पर गिरी गाज
x
फरीदाबाद नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) महेंद्र सिंह को हरियाणा सरकार के द्वारा शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने ये कार्रवाई वार्ड नंबर 16 में उद्घाटन के बाद निमार्ण कार्यों को शुरू न करने को लेकर की है। निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ सीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने एक्सईएन को निलंबित करने का फैसला लिया। शहरी स्थानीय निकाय ने निगम कमिश्नर को अगले 7 दिन के अंदर पूरी चार्जशीट तैयार करके भेजने का आदेश दिया गया है। दरअसल ये पूरा मामला बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 से जुड़ा है। यहां पर 10 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कुछ निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था। वार्ड-16 में गलियों को पक्का करने, सीवर और पानी की लाइन डालने को लेकर काम होने थे। निगम की ओर से 1.81 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया था। निगम की ओर टेंडर लगाकर वर्क आर्डर भी जारी कर दिए। लेकिन ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। काम शुरू न होने की जानकारी न मिलने पर निगम मेयर प्रवीण जोशी ने कमिश्नर को पत्र लिखकर काम शुरू कराने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की थी।

सीएम को लिखे पत्र में कहा गया कि वर्क ऑर्डर होने के बाद भी निमार्ण काम शुरू नहीं किया गया। ऐसा तब किया गया जब संबंधित एजेंसी की ओर से निर्माण सामग्री भी साइट पर डाल दी गई। बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 में उद्घाटन के बाद भी कामों पर रोक लगा दी गई । निगम के कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) महेंद्र सिंह की तरफ से कहा गया था कि गलियों में आरएमसी सडक़ बनाई जाएगी। लेकिन लेकिन डेढ़ माह बाद भी आरएमसी सडक़ बनाने का काम शुरू नहीं हुआ। निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की वजह से लोगों भी परेशान थे। वार्ड-16 के पार्षद और फाइनेंस कमेटी के सदस्य मनोज नासवा ने मेयर से मामले की शिकायत की थी।

Next Story