हरियाणा

Faridabad: पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, साले की हत्या में जीजा पकड़ा गया

Admindelhi1
12 Jun 2025 3:34 PM IST
Faridabad: पारिवारिक विवाद बना जानलेवा, साले की हत्या में जीजा पकड़ा गया
x

फरीदाबाद: गांव जसाना में साले की पीटकर हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कल्लू (40) के तौर पर हुई। उसे बाईपास रोड बदरपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। 9 जून की रात के समय वह अरविंद के पास गया था। जिसने शराब पी रखी थी और गाली गलौज करने लगा। जिस पर आरोपी को गुस्सा आ गया और उसने डंडे से अरविंद के सिर व शरीर पर हमला कर दिया। जिससे अरविंद (27) की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। गांव जसाना निवासी विजय ने बताया कि उसने अपने मकान के पास किराये पर देने के लिए कमरे बनाए हुए हैं। जिनमें से एक कमरा कल्लू करीब 15 साल से किराये पर रह रहा था। कल्लू अपने परिवार के साथ रहता था।

Next Story