हरियाणा

Faridabad: हैदराबाद की कंपनी का कर्मचारी किराये के मकान में पंखे से लटका मिला

Admindelhi1
10 Jun 2025 5:38 PM IST
Faridabad: हैदराबाद की कंपनी का कर्मचारी किराये के मकान में पंखे से लटका मिला
x

फरीदाबाद: सेक्टर-23 एरिया के एक मकान में किराये पर रहने वाले 38 साल के राहुल का शव यहां कमरे में पंखे से लटका मिला। बदबू आने पर पड़ोस की युवती ने सूचना पुलिस को दी तो आत्महत्या का खुलासा हुआ। मृतक हैदराबाद की निजी कंपनी में नौकरी करता था। वो 5 जून को ही यहां आया था और जल्द ही अमेरिका जाने वाला था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को शव परिवार के हवाले कर दिया गया है।

ये मामला रविवार शाम को सामने आया। सेक्टर-23 से एक युवती ने सूचना दी कि मकान नंबर 711 के एक कमरे से काफी बदबू आ रही है। सूचना के बाद मुजेसर थाना से पुलिस टीम यहां पहुंची तो कमरे में फंदे के सहारे युवक का शव लटका था। आशंका है कि आत्महत्या 2-3 दिन पहले की गई, जिससे गर्मी के चलते शव की हालत खराब होने लगी और काफी बदबू फैल गई। मृतक की पहचान 38 साल के राहुल के तौर पर हुई। उसके पिता ईसाचरण व मां भी सेक्टर-23 के मकान नंबर 634 में पहली मंजिल पर रहते हैं। लेकिन राहुल माता-पिता से लगभग 12 साल से अलग रहता था।

राहुल की लगभग 8 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी भोपाल में सरकारी अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी कर वहीं रहती है। राहुल के दो बेटे भी पत्नी के साथ ही रहते हैं। पत्नी व बच्चे यहां साल में 1-2 बार ही आते हैं। इस मकान में राहुल लगभग 2 साल से रह रहा था। वो हैदराबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है और अक्सर कंपनी के काम से हैदराबाद, देश के दूसरे शहरों में व विदेश भी जाता है।पुलिस ने शव को यहां से मोर्चरी भिजवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उसके माता-पिता व पत्नी से संपर्क किया गया। मकान मालिक से पता चला कि राहुल 5 जून को ही मकान पर कई दिन के बाद आया था। आने के बाद ही उसने मकान का किराया आॅनलाइन पेमेंट से मकान मालिक को दिया था। वो यहां आस-पड़ोस के लोगों से ज्यादा मेल-जोल भी नहीं रखता था।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि राहुल का अब फिर से विदेश का वीजा लग चुका था। वो जल्द ही अमेरिका जाने वाला था। उसने शराब पी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटक से मौत की बात सामने आई है। आत्महत्या के कारणों को लेकर टीम जांच कर रही है।

Next Story