हरियाणा

Faridabad: चलती स्कूटी पर गिरा बिजली का तार, एक महिला की मौत; दूसरी घायल

Tara Tandi
29 Jun 2025 4:54 PM IST
Faridabad: चलती स्कूटी पर गिरा बिजली का तार, एक महिला की मौत; दूसरी घायल
x
Faridabad फरीदाबाद: मुजेसर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार 2 महिलाओं पर बिजली के तार गिरने से हादसा हो गया। एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गईं। वहीं अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि मामला दर्ज कर लिया गया है।
परिजनों ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पत्नी और मामी स्कूटी पर सवार हो घर की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान तार गिरने से दोनों को करेंट का तेज झटका लगा। झटका लगने से दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
संजय कॉलोनी निवासी नरेश ने बताया कि पत्नी कोंकणा राणा नरेश के मामी के घर गई थी। मामी कृष्ण सेक्टर 23A में रहती है। कुछ समय बाद मामी कृष्ण पत्नी कोंकणा राणा को घर छोड़ने के लिए आ रही थी। उसी दौरान गली नंबर 12 में वह हादसे का शिकार हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।लेकिन उपचार के दौरान हालत नाजुक होने के कारण मामी कृष्ण ने दम तोड़ दिया। पत्नी कोंकणा का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लोगों ने बताया कि कई गलियों में बिजली के तार ढीले है। जो तेज हवाओं में टूट जाते है, कई बार लोग के ऊपर गिरने का खतरा भी बन जाता है।
Next Story