हरियाणा

Faridabad: फरीदाबाद में आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की दर्जनों गाड़ियां

Admindelhi1
13 Sept 2026 5:18 PM IST
Faridabad: फरीदाबाद में आग पर काबू पाने में जुटी दमकल की दर्जनों गाड़ियां
x
फैक्टरी और फ्लैट में आग, बड़ा अग्निकांड टला

फरीदाबाद: फरीदाबाद में रविवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग गई। इस फैक्ट्री में रबड़ का काम होता है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से अभी तक काबू नहीं पाया गया। एक दर्जन से ज्यादा गाडिय़ां पहुंचने के बाद दूसरी गाडिय़ां पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह आग डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास आरएन पॉलिमर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में लगी है। बताया जा रहा है कि आग के समय फैक्ट्री बंद थी। जहां पर कर्मचारियों की संख्या काफी कम थी। पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में खड़ी दो गाडिय़ां जल गईं। इनमें एक किआ कार और एक स्कॉर्पियो शामिल हैं।

हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। दूसरी घटना फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी की है। यहां शनिवार देर रात टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर-2ए में अचानक आग लग गई। आग लगने से फ्लैट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगने की आशंका है। इसके बाद आग बालकनी से फ्लैट के अंदर तक फैल गई। जिस समय हादसा हुआ, फ्लैट में रहने वाले लोग जाग रहे थे। आग का पता चलते ही सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए। इस घटना में भी किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Next Story