हरियाणा

Faridabad Crime: महिला को झांसे में लिया, फिर सोने के कंगन लेकर फरार हुए बदमाश

Bharti Sahu 2
9 July 2024 11:07 AM IST
Faridabad Crime: महिला को झांसे में लिया, फिर सोने के कंगन लेकर फरार हुए बदमाश
x
Faridabad Crime: सैनिक कॉलोनी में एक ठगी का मामला सामने आया है। रेखा शर्मा ने थाना डबुआ में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह आठ जुलाई की दोपहर को घर पर थी। तभी दो अनजान व्यक्ति आए। वे बर्तन व टाइल्स साफ करने का पाउडर बेच रहे थे। इस दौरान उन्होंने रेखा के हाथ में सोने के कंगन देखकर कहा कि आपका कंगन गंदा हो गया है। हम इसे भी साफ कर देंगे। थोड़ी देर तक उन्होंने कंगन को साफ करने का बहाना किया। इसके बाद वह दोनों सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story