हरियाणा

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक मैनेजर अपहरण के मामले में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

Tara Tandi
25 April 2024 12:35 PM IST
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक मैनेजर अपहरण के मामले में पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
x
फरीदाबाद : फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंक मैनेजर अपहरण के मामले में मात्र 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध हथियार के साथ 5 लाख रुपए बरामद किया है। आपको बता दे कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 में रहने वाले एक बैंक मैनेजर को उसी के घर पर किराए पर रहने वाले पति-पत्नी वह अन्य साथी के साथ मिलकर साजिश के तहत बैंक मैनेजर को अपहरण कर लिया।
सके बाद उसे हिमाचल ले गए हिमाचल पहुंचने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के परिवार से 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की। जिसके बाद पीड़ित के परिवार में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की पांच टीमों ने जान शुरू करते हुए आरोपी पति पत्नी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार और 5 लाख रुपए बरामद भी किए गए हैं।
Next Story