Faridabad: समोसे खिलाने के नाम पर रची साजिश, दोस्त के साथ मारपीट

फरीदाबाद: समोसे खिलाने के बहाने दोस्तों में युवक को दुकान पर बुलाया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
पदम नगर निवासी विशाल ने बताया कि वह 10 जून को अपने घर पर था। तभी दोस्त जतिन का फोन आया। उसके फोन से मनीष प्रजापति व सूरज ने बात की और कहा कि समोसे खाने के लिए आ जा। जिसके चलते वह रात को 10 बजे सेंट्रल बैंक के पास दुकान पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही मनीष प्रजापति, मोहित जाट, राजकुमार, सन्टू, सूरज, जतिन मौजूद थे। जिसमें से राज कुमार ने उनके पैर पर रॉड से हमला किया। वहीं मनीष प्रजापति ने फरसा से उनके ऊपर हमला किया। उसके बाद अन्य आरोपियों ने भी उनके साथ मारपीट की।
मारपीट के दौरान आरोपी उसको आंखों के अस्पताल के पास फेंक कर चले गए। आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों ने उनको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना खेड़ी पुल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





