हरियाणा

Faridabad: कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

Sanjna Verma
1 July 2024 10:51 PM IST
Faridabad: कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या
x
Faridabadफरीदाबाद: हरियाणा में अपराधिक मामले इस कदर बढ़ चुके हैं कि आम जनता तो दूर खुद नेता भी प्रदेश में सुरक्षित नहीं है। अब मामला फरीदाबाद से सामने आया है, जहां एक कांग्रेसी नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
बता दें कि रविवार रात को कांग्रेस नेता कुणाल भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं CCTV में भी साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ बदमाशों ने नेता को गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
Next Story