हरियाणा

Faridabad: फरीदाबाद में 25 लाख की ठगी का मामला

Admindelhi1
13 Sept 2025 5:50 PM IST
Faridabad: फरीदाबाद में 25 लाख की ठगी का मामला
x

फरीदाबाद: ग्रेटर फरीदाबाद में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के नाम पर एक महिला के साथ बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि फ्लैट बेचने के नाम पर उससे 25 लाख रुपए एडवांस वसूल लिए गए लेकिन अभी तक रजिस्ट्री नहीं की गई। दिल्ली की एक महिला ने बीपीटीपी थाने में शिकायत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली की पश्चिम विहार निवासी मीरा बाघ, एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। थाने में शिकायत दर्ज करते हुए महिला ने शनिवार काे बताया कि वह मार्च 2025 में ग्रेटर फरीदाबाद आई थी। उनकी मुलाकात आरपीएस सवाना सोसाइटी निवासी मोहिंद्र कुमार से हुई।

मोहिंद्र ने 74 लाख रुपए में उनसे 2 बीएचके के एक फ्लैट को बेचने का सौदा कर लिया। मोहिंद्र ने उनसे 25 लाख रुपए एडवांस में ले लिए। इसके बाद महिला ने अपने खर्च से फ्लैट का मेंटिनेंस भी करा दिया। आरोप है कि रजिस्ट्री की तारीख तय हुई, तो आरोपी मौके पर नहीं आया। अब वह काल भी नहीं उठा रहा है। महिला का कहना है कि मोहिंद्र और उसके बेटे हर्ष ने उससे ठगी की है। अब रकम लेकर फरार हो गए हैं। बीपीटीपी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद का कहना कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Story