हरियाणा

Faridabad: जमीन विवाद में जीजा-साले की गोलीबारी, साले घायल

Admindelhi1
21 Oct 2025 5:00 PM IST
Faridabad: जमीन विवाद में जीजा-साले की गोलीबारी, साले घायल
x

फरीदाबाद: सारन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते जीजा ने अपने साले को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल साले को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, नंगला एंक्लेव निवासी आशीष और उसके साले रॉबिन के बीच लंबे समय से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने रविवार शाम को उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब रॉबिन आशीष के घर पहुंचा।

दोनों के बीच जमीन को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो जल्द ही तीखी बहस में बदल गई। बहस इतनी बढ़ गई कि आशीष ने गुस्से में पहले रॉबिन की पिटाई की और फिर अपनी पिस्तौल निकालकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज ने बताया कि घायल रॉबिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने नंगला एंक्लेव और आसपास के इलाकों में हडक़ंप मचा दिया है। लोग इस बात से हैरान हैं कि एक पारिवारिक विवाद इतना हिंसक रूप कैसे ले सकता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि जमीनी विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत और कानूनी रास्ते अपनाने चाहिए, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Next Story