हरियाणा

Faridabad: बीए छात्र ने ठगों को बेचा अपना बैंक खाता, गिरफ्तार

Admindelhi1
14 May 2025 7:38 PM IST
Faridabad: बीए छात्र ने ठगों को बेचा अपना बैंक खाता, गिरफ्तार
x
बीए का छात्र गिरफ्तार

फरीदाबाद: बीए की पढ़ाई कर रहे दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी निवासी छात्र निखिल ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को बेचा था। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके खाते में साइबर ठगी के 7 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।

टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के नाम पर 9.87 लाख रुपये की ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेहतपुर की रहने वाली महिला ने दी थी। महिला के अनुसार उन्हें अंजान नंबर से कॉल आई और घर बैठे कमाई का आॅफर दिया गया। कुछ टास्क देने के बाद प्रीपेड टास्क में रुपये निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से महिला से कुल 9.87 लाख रुपये की ठगी की गई। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने अब एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

Next Story