हरियाणा

Faridabad: मस्जिद के बाद रिहायशी इलाकों में बढ़ी हलचल, लोग सामान समेटने लगे

Admindelhi1
1 Jun 2026 10:14 AM IST
Faridabad: मस्जिद के बाद रिहायशी इलाकों में बढ़ी हलचल, लोग सामान समेटने लगे
x

फरीदाबाद: फरीदाबाद में शनिवार तडक़े एनआईटी-3 स्थित अवैध मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद अब नेहरू कॉलोनी के लोग खुद अपना मकान तोडऩे लगे हैं। कई लोग यहां से शिफ्ट करके जाने लगे हैं। प्रशासन की ओर से कॉलोनी के लोगों को 2 दिन का नोटिस दिया गया है। मकान खाली करने के लिए लोगों के पास दो दिन का समय है। इसके बाद तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। रविवार सुबह ही कई लोग अपना सामान गाड़ी में ले जाते हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि तोडफ़ोड़ से पहले ही वह सुरक्षित जगह जाना चाहते थे। बडख़ल विधायक धनेश अदलखा ने जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर मेट्रो चौक से लेकर सैनिक कॉलोनी चौक तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा।

एफएमडीए अधिकारियों की ओर से जब रूट का सर्वे किया गया था तो उसके रास्ते में अवैध मस्जिद समेत कई निर्माण पाए गए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस के रूट में भी यही अवैध निर्माण पाए गए। नेहरू कॉलोनी में करीब 50 हजार से अधिक की आबादी है। कॉलोनी में लोगों को मीटर और पानी के कनेक्शन भी मिले हुए हैं। हालांकि, नगर निगम की ओर से कॉलोनी में तोडफ़ोड़ करने को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। निगम का कहना है कि पहले तोड़ी गई मस्जिद का मलबा साफ किया जाएगा। उसके बाद आगे तोडऩे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Next Story