हरियाणा

Faridabad: डेयरी फार्म चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पशु किए गए बरामद

Admindelhi1
27 May 2026 10:09 AM IST
Faridabad: डेयरी फार्म चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पशु किए गए बरामद
x
डेयरी फार्म से गायें चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद: सराय ख्वाजा बाईपास रोड स्थित डेयरी से गाय चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने मंगलवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मदनपुर खादर, नई दिल्ली निवासी यशविंदर ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि वह गायों की डेयरी चलाता है तथा उसकी एक डेयरी शराब ठेका बाईपास सराय फरीदाबाद के पीछे स्थित है, जहां लगभग 30-35 गायें बंधी हुई थीं।

20 अप्रैल की शाम को वह गायों को डेयरी पर बांध कर रात्रि में डेरी की देखरेख करने के बाद वह अपने निवास स्थान चला गया। अगली सुबह डेरी पर पहुंचने पर गिनती करने पर पता चला कि तीन दूध देने वाली गायें बच्चों सहित तथा एक अन्य बिना दूध वाली गाय समेत कुल सात गायें गायब मिलीं, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने इस मामले में आरोपित ललित निवासी गांव सेहडावक (सिडाक), जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार कर 40 हजार रुपये नकद व दो गाय व एक बछड़ा बरामद किये गये हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने रात के समय बाईपास रोड स्थित डेयरी से चार गाय व तीन बछड़ों को खोलकर अपने गांव ले गया था। इसके बाद उसने दो गाय व दो बछड़ों को 45 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो गाय, एक बछड़ा व 40 हजार रुपये बरामद किए हैं।

Next Story