हरियाणा

Faridabad Accident: लापरवाह कार चालक ने बुजुर्ग और युवक को मारी टक्कर

Bharti Sahu 2
2 July 2024 7:18 AM IST
Faridabad Accident: लापरवाह कार चालक ने बुजुर्ग और युवक को मारी टक्कर
x
Faridabad Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में सफेद रंग की कार ने बुजुर्ग महिला और एक युवक को टक्कर मार दी। युवक महिला के पास एक दुकान के सामने बैठ कर बात कर रहा था। इसी बीच अचानक से एक तेज रफ्तार कार ने दोनो को कुचल दिया। इसके अलावा दुकान का शटर भी टूट गया।
सिटी थाना पुलिस ने अन्य लोगों से भी पूछताछ की और दुकानों में लगे सीसीटीवी खंगाले। जिनमे कार की तेज रफ्तार और हादसे की फोटेज साफ–साफ दिख रही है। स्थानीय लोगों ने बताया की कार का रंग सफेद था कुछ ही देर में लोगों को भीड़ जुट गई। सिटी थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि हादसे में 2 लोग घायल हुए है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी मौके पर ही कार छोड़ कर फरार थे।
Next Story