हरियाणा

Faridabad: शटर उठाते समय हादसे का शिकार हुआ युवक

Admindelhi1
11 May 2026 8:40 AM IST
Faridabad: शटर उठाते समय हादसे का शिकार हुआ युवक
x
"युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर"

फरीदाबाद: गौंछी मोड स्थित दुकान खोलते का शटर खोलते हुए करंट लगने से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई। युवक करीब 3 साल से यहां पर किराए पर दुकान लेकर मीट बेचने के का काम करता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सराय ख्वाजा का रहने वाला इरशाद (23) गौंछी मौड पर चिकन की दुकान चलाता था। रविवार की सुबह वह दुकान खोल रहा था। शटर में बिजली का करंट आ रहा था। जैसे ही उसने शटर को उठाने के लिए पकड़ा तो उसको उसको करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मुताबिक, परिवार के लोगों को इसकी सूचना पड़ोस के दुकानदारों ने कॉल के माध्मय से दी। बताया गया है कि अभी इरशाद की शादी नहीं हुई थी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मृतक के हाथ पर जलने का निशान मिला है। जिससे ऐसा लग रहा है कि बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story