हरियाणा

Faridabad: कर्ज के दबाव में युवक ने फरीदाबाद में जान दी

Admindelhi1
15 Oct 2025 10:58 AM IST
Faridabad: कर्ज के दबाव में युवक ने फरीदाबाद में जान दी
x

फरीदाबाद: फरीदाबाद के कर्नल विहार पार्ट 2 में कर्ज से परेशान होकर 53 साल के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने महिला सहित दो लोगों पर पैसों के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। खेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्नल विहार पार्ट 2 में रहने वाले मृतक राजेन्द्र (53) के बेटे कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि, उनके पिता इलेक्ट्रिकल मैन पावर का काम करते थे। जिसकी दुकान उन्होंने खोली हई है। करीब डेढ़ साल पहले उनके पिता ने अपने जीएसटी नंबर पर महिला सोनिया, सुभाष, सचिन को सोनीपत खरखौदा में एक साइट पर काम करने के लिए दिया था। जिसमें करीब 20 लाख का घाटा हुआ था। जिसके बाद से ही ये लोग उनके पिता पर घाटे के पैसे देने का दबाव बना रहे थे।

मंगलवार सुबह उनके पिता दुकान से घर आए तो उनके उनको उल्टियां हो रही थी। जिसके बाद वो उनको लेकर अस्पताल गए। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे कमल का आरोप है कि लगातार इन लोगों के द्वारा उनके पिता को पैसे के लिए परेशान किया जा रहा था। सभी आरोपी उनके पिता को पहले से जानते है और कर्नल विहार पार्ट 2 के ही रहने वाले है। कमल ने बताया कि उनकी 6 बहने है और वह दो भाई है। जिनमें से 5 बहनों की शादी हो चुकी है। पिता अपने काम से परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। खेड़ी पुल थाना पुलिस के अधिकारी होशियार ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच मे जो भी सामने आएगा उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Next Story