Faridabad: रेलवे स्टेशन के बाहर शव मिलने से सनसनी, युवक की पहचान में जुटी पुलिस

फरीदाबाद: फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक का शव मिला है। जीआरपी के मुताबिक अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को उसके पास से किसी प्रकार के कोई कागज नही मिले है जिससे पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जीआरपी एएसआई सुदेश ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को स्टेशन के बाहर एक शव के पड़े होने की सूचना मिली थी। मृतक युवक की उम्र 25 से 30 के बीच में बताई जा रही है। हांलाकि अभी तक मौत के कारणों का सही से पता नही चला है। पुलिस के मुताबिक तलाशी की दौरान युवक के पास से कोई ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है जिससे ये उसकी पहचान हो सके। पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले है। पुलिस का मानना है कि भूख के कारण मौत हुई है। हांलाकि पुलिस ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बी मामले की खुलासा हो पाएगा।
जीआरपी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।





