Faridabad: मीटर ब्लास्ट में 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

फरीदाबाद: नेहरू कॉलोनी में घर के बाहर बिजली के खंभे पर लगे मीटर में ब्लास्ट होने से 11 साल का लड़का झुलस गया। घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। मकान के साथ लगे खंभे में कई मीटर लगे हुए थए। परिवार जनों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताई है।
सचिन को इसके बाद बीके अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया है। परिजनों ने बताया कि जहां वो रहते हैं, वहां उनके मकान के साथ लगे खंभे में एक फीट तक कई बिजली मीटर लगे हुए हैं। वो सामान लेने के लिए बाहर गए थे। सचिन की स्कूल की छुट्टी थी। इसलिए बच्चा बाहर खेल रहा था। अचानक से बिजली मीटर में ब्लास्ट हुआ और लड़का झुलस गया।
परिवार ने कहा कि बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए और खंभे पर लगे बिजली मीटर को सही से लगाना चाहिए। मीटर को ऊपर लगाना चाहिए ताकि किसी भी बच्चे का हाथ ऊपर न पहुंचे। गली में कई सारे बच्चे खेलते हैं। घटना किसी के साथ भी हो सकती है।





