हरियाणा

Faridabad: ईंट मार कर हत्या करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

Sanjna Verma
3 July 2024 12:49 PM IST
Faridabad: ईंट मार कर हत्या करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार
x
Faridabadफरीदाबाद: फरीदाबाद के पल्ला इलाके में बीती 28 तारीख की रात को घर पर बैठ कर खा पी रहे युवक के सिर में ईंट मार कर हत्या करने के मामले में crime branch की टीम ने मुख्य आरोपी सलीम शल्टा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ईंट मारकर उतारा था मौत के घाट
SP ने बताया कि बीती 28 तारीख की रात को पल्ला इलाके में स्थित मनोज colony में किराए के मकान में रहने वाले राकेश उम्र 38 वर्ष की अज्ञात हमलावरों ने सर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। अमन यादव ने बताया कि मृतक राकेश अपने घर पर बैठकर खा पी रहा था कि तभी कॉलोनी का ही रहने वाला सलीम उर्फ चलता जो उत्तर प्रदेश के जलान का रहने वाला है। वह राकेश के पास आया और किसी बात को लेकर उनकी आपस में गाली गलौज शुरू हो गई। इसी गाली गलौज के चलते सलीम ने राकेश के सिर में ईंट मार दी, जिसके बाद राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
दो बच्चों का पिता था मृतक
बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक दोनों ही मजदूरी करते हैं। दोनों एक दूसरे को जानते थे, इसी के चलते आरोपी राकेश के घर पहुंचा था । आरोपी सलीम की उम्र 18 वर्ष है जिसका कोई पिछला क्रिमिनल Record नहीं है। वहीं राकेश शादीशुदा था, जिसके दो छोटे बच्चे हैं।
Next Story