हरियाणा

फेमस यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार कबूतरबाजी के आरोप में

Bharti Sahu 2
28 May 2024 2:51 AM GMT
फेमस  यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार कबूतरबाजी के आरोप में
x

हरियाणा: मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। बॉबी कटारिया के खिलाफ कबूतरबाजी के मामले में गुरुग्राम के बजघेड़ा थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कटारिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 के तहत केस दर्ज किया है। यूट्यूबर बॉबी कटारिया इसके पहले भी 2022 में गिरफ्तार हो चुका है। विमान के अंदर सिगरेट जलाने को लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही जबरन वसूली और सोशल मीडिया पर एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था

Next Story