होटल में सो रही थी family , घर से तोड़फोड़ और गहने चोरी कर ले गए चोर

Panipat.पानीपत। आर्य नगर में परिवार 21 मई की रात को आंगन में सो रहा था। चोरों ने कमरे में घुसकर अलमारी से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व दस्तावेज चोरी कर लिए। कई दिनों तक परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने चांदनी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्य नगर निवासी राजन कुमार ने बताया कि 21 मई की रात को वह अपनी पत्नी व मां के साथ घर के आंगन में सोया था। सुबह जब वह उठा तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर अलमारी से 1500 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात व दस्तावेज चोरी मिले।
कमरे में तीन मोबाइल फोन भी पानीपत। आर्य नगर में परिवार 21 मई की रात को आंगन में सो रहा था। चोरों ने कमरे में घुसकर अलमारी से नकदी, सोने-चांदी के जेवरात व दस्तावेज चोरी कर लिए। कई दिनों तक परिवार के सदस्यों ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने चांदनी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आर्य नगर निवासी राजन कुमार ने बताया कि 21 मई की रात को वह अपनी पत्नी व मां के साथ घर के आंगन में सोया था। सुबह जब वह उठा तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर अलमारी से 1500 रुपये, सोने-चांदी के जेवरात व दस्तावेज चोरी मिले। कमरे में तीन मोबाइल फोन भी नहीं मिले। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।मिले। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।





