हरियाणा
गुड़गांव आए एक व्यक्ति को फर्जी पुलिसकर्मियों ने जांच के नाम पर लूटा
Gulabi Jagat
7 Nov 2022 9:54 AM GMT

x
Source: Punjab Kesari
गुड़गांव: नाइजीरिया से इलाज के लिए गुड़गांव आए एक व्यक्ति को फर्जी पुलिसकर्मियों ने जांच के नाम पर लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर आरोपियों ने नाइजीरियन को पीट दिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नाइजीरिया निवासी अली मोहम्मद इमान अपना इलाज कराने के लिए गुड़गांव के आर्टिमिस अस्पताल आए हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अस्पताल से निकलकर होटल की तरफ जा रहे थे तभी उन्हें दो लोगों ने रोक लिया। रोकने वाले दोनों लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जांच कराने को कहा।
आरोप है कि पासपोर्ट चेक करने के बाद आरोपियों ने उनका बैग जांच करने के नाम पर 13 हजार डॉलर निकाल लिए। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने अली मोहम्मद इमान के साथ मारपीट भी की। इसकी शिकायत उन्होंने सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Gulabi Jagat
Next Story