
x
नारनोल। नारनोल में जन स्वास्थ्य विभाग के JE, SDO और ठेकेदार सहित 17 लोगों पर गबन का मामला दर्ज किया गया है। गुप्त शिकायत पर सीएम फ़्लाइंग स्क्वाड ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार JE और SDO ने ठेकेदार के साथ मिलीभगत कर सरकार को करीब 2 लाख 28 हज़ार रुपए का चूना लगाया है। आरोपियों ने पानी की पुरानी पाइप लाइंस, पंप हाउस इत्यादि की सफाई और मुरमंत करने की झूठी रिपोर्ट तैयार कर सरकार से पैसा हड़पा है। उन्होंने जाली बिल बनाकर सरकार को 2 लाख 28 हज़ार रुपए का चुना लगाया है। इस मामले में अधिकारियों पर ठेकेदार से मिलीभगत करके गबन करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Admin4
Next Story