हरियाणा

एसडीओ पर भड़के बिजली कर्मचारी, अग्रोहा में कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Harrison
12 Sep 2023 2:15 PM GMT
एसडीओ पर भड़के बिजली कर्मचारी, अग्रोहा में कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
x
हरियाणा | हरियाणा के हिसार के अग्रोहा में बिजली निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने एसडीओ के रैवये को तानाशाही बताया और बिजली कार्यालय के आगे धरने पर बैठ गए। एसडीओ के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
धरने पर बैठे कर्मियों में शामिल मुकेश, राजू, जनक, ईश्वर, उमेश, रूपचंद, दीपक, रामानंद और अग्रोहा संगठन के सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि एसडीओ कर्मचारियों का सहयोग नहीं कर रहा है। कर्मचारियों के प्रति तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर भी वे कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
Next Story