हरियाणा

देर रात बुजुर्ग की तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान

Tara Tandi
22 April 2024 9:29 AM GMT
देर रात बुजुर्ग की तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, चेहरे पर मिले चोट के निशान
x
अंबाला :अंबाला छावनी के कुलदीप नगर स्थित गुलाटी कॉम्प्लेक्स के पास रविवार देर रात एक बुजुर्ग की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोंडा के कंडोरा गांव निवासी 70 वर्षीय जय बहादुर के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। शव के पास रोटी, पानी व देसी शराब की बोतल पड़ी मिली।
जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को परिजनों के आने तक छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चेरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू किया है जो मृतक का साथी बताया जा रहा है।
हत्या के पीछे का कारण लेन देन सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही। पड़ाव थाना के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक के साथी सुभाष ने सूचना दी थी। जल्द ही हत्या के मामले को सुलझा लिया जाएगा।
Next Story