शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, हरियाणा में होगी कक्षा 5 और 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं
![शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, हरियाणा में होगी कक्षा 5 और 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी, हरियाणा में होगी कक्षा 5 और 8 के लिए बोर्ड परीक्षाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/01/20/1467284--5-8-.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा सरकार ने राज्य के स्कूलों में 10वीं और 12वीं के बाद पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए भी अब बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया है. पंजाब और राजस्थान की तरह ही अब हरियाणा राज्य में भी कक्षा 5 और कक्षा 8 के स्तरों पर बोर्ड परीक्षाओं (Haryana Board Exam 2022) का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है. 18 जनवरी 2022 को जारी किए गए इस आदेश से अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से सम्बद्ध राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययरत 5वीं और 8वीं के छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा द्वारा किया जाएगा.
शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा लागू कर दी गई है।
— Ch. Kanwar Pal (@chkanwarpal) January 19, 2022
इस ऐतिहासिक निर्णय से शिक्षा प्रणाली में उच्च स्तरीय सुधार होगा ।। pic.twitter.com/L9A9g3yYxB