हरियाणा

ग्रीनोपोलिस रियल एस्टेट मामले में ईडी अदालत में दाखिल की चार्जशीट

SHIDDHANT
27 Aug 2025 8:39 PM IST
ग्रीनोपोलिस रियल एस्टेट मामले में ईडी अदालत में दाखिल की चार्जशीट
x

DELHI दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम के सेक्टर-89 स्थित ग्रीनोपोलिस हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें थ्री सी शेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके प्रमोटर निर्मल सिंह, विदुर भारद्वाज, सुरप्रीत सिंह सूरी, समूह संस्थाएं और अन्य आरोपी शामिल हैं। अदालत ने 7 अगस्त को सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया था। ईडी की जांच के अनुसार, थ्री सी शेल्टर्स और ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर ने 2011 में इस प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया था। 2012 में शुरू हुए प्रोजेक्ट में 29 टावर और 1,700 से अधिक फ्लैट शामिल थे। खरीदारों से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वसूली गई, जो कई मामलों में लागत का 90% से अधिक थी, लेकिन अब तक फ्लैट का कब्जा नहीं दिया गया। 2016 में निर्माण कार्य पूरी तरह रुक गया।

जांच में सामने आया कि 3सी ग्रुप ने घर खरीदारों की 600 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि गबन कर अन्य कंपनियों और फर्जी संस्थाओं को डायवर्ट किया। करीब 214 करोड़ रुपए समूह संस्थाओं में, 131 करोड़ रुपए एनयू रुचि बार्टर प्रा. लि., 125 करोड़ रुपए ग्लोबस कंस्ट्रक्शन्स प्रा. लि. और 90 करोड़ रुपए की इन्वेंट्री का गैर-परियोजना उद्देश्यों में इस्तेमाल किया गया। ईडी ने नवंबर 2024 में तलाशी के दौरान दस्तावेज और संपत्तियां जब्त की थीं। अब तक 506.45 करोड़ रुपए मूल्य की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। विशेष न्यायालय में इन संपत्तियों को जब्त करने की मांग की गई है।

Next Story