हरियाणा

अधिकारियों के दबाव के चलते नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने की खुदकुशी

HARRY
30 Jun 2023 2:54 PM GMT
अधिकारियों के दबाव के चलते नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने की खुदकुशी
x

सोनीपत | शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ग्राउंड में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक श्याम सोनीपत का ही रहने वाला था। वहीं मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण नगर निगम के चार अधिकारियों को बताया है। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सोनीपत के नागरिक तार के शव गृह में रखवा दिया है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के रहने वाले श्याम पिछले 20 साल से सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे और सफाई का काम कर रहे थे। बीते दिनों सोनीपत के सेक्टर 23 में स्थित एक बंद मकान में 100 से ज्यादा बंदर मिले थे, जिनमें से कुछ बंदरों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था और नगर निगम के अधिकारी भी इस मामले में अभी जांच कर रहे थे। मृतक श्याम के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेवार नगर निगम के चार अधिकारियों को बताया है।

श्याम के सुसाइड नोट के अनुसार अधिकारी उस पर दबाव बना रहे थे कि बंदरों की मौत का मामला वह अपने ऊपर ले ले। जिस दबाव के चलते श्याम ने आत्महत्या कर ली। वहीं सूचना के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया है। वहीं सुसाइड नोट को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के बेटे का कहना है कि श्याम पिछले 20 साल से निगम में काम कर रहा था। कुछ दिनों पहले बंदरों का मामला सोनीपत नगर निगम में सामने आया था। इस मामले में कृष्ण, जोगिंदर नाम के अधिकारी उनके पिता पर बंदरो के मामले में दबाव बना रहे थे। जिस कारण उनके पिता ने आत्महत्या कर ली है।

Next Story