
x
सोनीपत। सोनीपत के गांव कुराड़ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने सचिन नाम के युवक को गोली मर दी है। गोली सचिन के पेट मे लगी। परिजनों ने गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। वारदात बीती रात को 10 बजे की है। परिजनों ने सगे ताऊ राजेश परगोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी ताऊ मारने के बाद मौके से भाग गया। राजेश के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने थाना मुरथल में राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है,आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story