हरियाणा

पकड़ा गया DSP का हत्यारा, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद किया गया गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 July 2022 6:22 PM GMT
पकड़ा गया DSP का हत्यारा, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने के बाद किया गया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नूंह। हरियाणा के नूंह के तावडू में डीएसपी सुरेंद्र की हत्या करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ चली, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए तावडू की टीम व आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी को टांग में गोली लगी जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। डीजीपी हरियाणा पीके अग्रवाल ने बताया कि यह एक बेदह गंभीर मुद्दा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड में एक आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी हत्यारों की तलाश के लिए भी पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार डंपर मालिक आसपास के इलाके में ही छिपे हुए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर आरोपियों की खोज करने के निर्देश देने की बात भी कही गई थी। उसके बाद तावडू की सीआईए टीम के साथ हत्यारोपियों की मुठभेड़ चली।

Next Story